Sanjay Sokal

Heart atteck se kese bache:

Sanjay Sokal 1 min read 80 views
Heart atteck se kese bache:

Heart atteck se kese bache:

Heart Attack हृदय संबंधी मौतों और दिल के दौरे को रोकने के लिए हमारे लिए वो समय आ गया है जब हमें अपने जीवन जीने के तरीकों में स्वस्थ बदलाव करने की ज़रूरत है।

1. रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें रोज़ाना वर्कआउट करना बेहद ज़रूरी है। रोज़ कम से कम 30 से 60 मिनट के लिए व्यायाम ज़रूर करें, क्योंकि इससे आपके शरीर का वज़न कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रोल और डायबिटीज़ जैसे रोग का जोखिम कम होता है।

yoga kare

2.हेल्दी खाना खाएं हेल्दी डाइट ही लें। ज़्यादा से ज़्यादा सब्ज़ियां और फल खाएं। अगर आप नॉन-वेजीटेरियन हैं, तो मछली और चिकन जैसे लीन मीट ही खाएं। रेड मीट, ज़्यादा नमक और चीनी के सेवन से बचें। प्रोसेस्ड फूड और शराब से दूर हें। अपनी लंबाई के हिसाब से वज़न को बनाए रखें। 3.स्मोकिंग छोड़ें सबसे ज़रूरी है कि हम स्मोक करना छोड़ें। अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए आपको स्मोक करना या तंबाकू का उपयोग करना छोड़ना होगा। अगर आप स्मोक नहीं करते, तो आपको पैसिव स्मोकिंग से बचना चाहिए यानी ऐसे लोगों के साथ न खड़े हों जो स्मोक कर रहे हों 

No smoking 

4.नींद पूरी लें नींद न आना आज की आम समस्या बन गई है। रात में कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद ज़रूरी हो गया है। जो लोग रात में पूरी नींद लेते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, अवसाद और दिल के दौरे का ख़तरा कम होता है।

Achi neend le  

5..​फोन का प्रयोग कम करें मौजूदा दौर में हम और आप एक डिजिटल वर्ल्ड में रहते हैं, जिसमें खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन खुद को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करके हम आंखों को नुकसान पहुंचाने के अलावा और भी बहुत सारे जोखिम का शिकार होते हैं जिसका हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार, जो लोग लगातार अपने फोन से चिपके रहते हैं, या जो हर मिनट या उसके बाद अपने फोन को चेक करते हैं, उनमें बेहतर संतुलन वाले व्यक्ति की तुलना में तनाव और खराब कार्डियक मार्कर का खतरा अधिक रहता है। मोबाइल मैसेज, सोशल मीडिया फीड, ईमेल या स्क्रीन से जुड़े रहना भी आपको गतिहीन बना सकता है।

Phone ka use kam kare

6.पौष्टिक एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार लें एक स्वस्थ, पौष्टिक आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और महत्वपूर्ण कामकाज को बनाए रखता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल ठीक से काम करे; तो अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा -3, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें, क्योंकि ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होते हैं। आपको अपनी डाइट में हर दिन सब्जियों और फलों की कम से कम 2-3 सर्विंग्स के अलावा नट्स, बीज, साबुत अनाज को शामिल करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिन में एक कप कॉफी भी आपके दिल के लिए बेहतरीन हो सकती है।

Good food khaye

7.ब्लड शुगर लेवल को चेक करते रहें उम्र बढ़ने ब्लड शुगर की लेवल की जांच जरूरी है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल (हाइपरग्लेसेमिया) धमनियों की ऑक्सीडेटिव क्षति का कारण बन सकता है और ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रवाह को बाधित कर सकता है। इसके अतिरिक्त ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकता है और ये साइलेंट किलर बन सकता है। मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों वाले लोगों में भी दिल के दौरे का जोखिम अधिक होता है। इसलिए, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और स्वस्थ हृदय के लिए स्वाभाविक रूप से रक्त शर्करा की मॉनिटरिंग करते रहें।

sugar lavel check karte rahe

Comments (0)

Leave a comment